IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, जीत के करीब भारत

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, जीत के करीब भारत
Published on: 

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे केपटाउन टेस्ट में रोमांच देखने के लिए मिल रहा है। जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो फिर से एक के बाद एक नए कीर्तिमान बनने शुरू हो गए। जहां पहले दिन मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की वहीं दूसरे दिन के हीरे जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने दूसरे दिन के पहले ही ओवर में विकेट निकालकर बता दिया कि पिच दूसरे दिन भी बदली नहीं है।

भारत को मिला 79 रनों का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 176 रनों पर ही सिमट गई है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 61 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने 106 रनों की पारी खेली। मार्करम ने 103 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली। मार्करम ने दमदार पारी से दक्षिण अफ्रीका को पारी की हार से बचाया। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 79 रन बनाने हैं।

बुमराह ने अफ्रीका में तीसरी बार लिए पारी में 5 विकेट 

मैच के पहले दिन जब दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम बैटिंग के लिए आई तो जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट निकाला। इसके बाद भी उन्होंने वही धार बरकार रखी और एक के बाद एक चार विकेट लिए। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम मुश्किल में फंस गई। जसप्रीत बुमराह के करियर की बात करें तो उन्होंने तीसरी बार साउथ अफ्रीका में 5 विकेट लिया है। जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका में अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 50 से ज्यादा विकेट हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 9 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इसमें इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में दो बार उन्होंने ये कारनामा किया है।

पहले दिन सिराज ने लिए 6 विकेट

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी 23.2 ओवर में केवल 55 रन पर समेट दी। इसके बाद टीम इंडिया भी 153 रन पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि मोहम्मद सिराज ने केपटाउन टेस्ट के पहले ही दिन बुधवार को छह विकेट लेकर टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

श्रीनाथ की ​बराबरी पर पहुंचे बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेने के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व ​तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की बराबरी भी कर ली है। साउथ अफ्रीका में टेस्ट खेलते हुए भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल जवागल श्रीनाथ के नाम थे। उन्होंने तीन बार ये कमाल किया था। ​अब बुमराह के भी तीन बार 5 विकेट हॉल हो गए हैं। वहीं मोहम्मद शमी, वेंकटेश प्रसाद और एस श्रीसंत ने दो-दो बार ऐसा प्रदर्शन किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News