आईसीसी ने महिला टी-20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए स्थल चुने

जिसमें कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स और डर्बी काउंटी मैदान भी शामिल हैं।
आईसीसी ने महिला टी-20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए स्थल चुने
Published on: 

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 12 जून से इंग्लैंड में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप 2026 से पहले अभ्यास मैचों की मेजबानी के लिए तीन स्थलों का चयन किया है जिसमें कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स और डर्बी काउंटी मैदान भी शामिल हैं।

तीसरा स्थल लॉफबोरो विश्वविद्यालय है जो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नेशनल क्रिकेट परफोरमेंस सेंटर का मुख्यालय है। आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अभ्यास मैचों का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा।

आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘इन तीनों स्थानों का क्रिकेट इतिहास समृद्ध रहा है और इन्होंने महिला क्रिकेट को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वे स्थानीय प्रशंसकों को एलीट महिला क्रिकेट दिखाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।’

इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले महिला टी-20 विश्व कप में 12 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। 24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात स्थानों पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे जिसका फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in