ICC rankings : अभिषेक पहली बार नंबर-1 बल्लेबाज बने

भारत के अभिषेक शर्मा आईसीसी रैंकिंग में टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वे विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद नंबर-1 पोजिशन पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बैटर बने हैं
ICC rankings : अभिषेक पहली बार नंबर-1 बल्लेबाज बने
Published on: 

दुबई : भारत के अभिषेक शर्मा आईसीसी रैंकिंग में टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वे विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद नंबर-1 पोजिशन पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बैटर बने हैं। अभिषेक के 829 अंक हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते एक भी टी-20 नहीं खेला है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां टी-20 मैच नहीं खेले थे, इससे उनके अंक गिरकर 814 हो गए। इससे अभिषेक नंबर-1 पोजिशन पर आ गए और हेड दूसरे पर खिसक गए।

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में चोट के बावजूद फिफ्टी बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 776 अंक के साथ आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में आठवें से सातवें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लिश बैटर जो रूट इस लिस्ट में टॉप पर कायम हैं। टेस्ट बॉलर्स की लिस्ट में टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इधर रवींद्र जडेजा लगातार 177 हफ्तों से नंबर-1 ऑलराउंडर बने हुए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News