T-20 सीरीज : अहमदाबाद पहुंचे गिल

गिल का नेट्स पर लगी चोट के कारण लखनऊ में चौथे T-20 से बाहर होना तय था लेकिन खराब मौसम के कारण मैच ही रद्द हो गया।
Gil
फाइल फोटोR Senthilkumar
Published on: 

अहमदाबाद : शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और आखिरी T-20 मैच के लिये यहां पहुंच गए हैं हालांकि चौथे मैच से पहले लगी चोट के कारण उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है । गिल का नेट्स पर लगी चोट के कारण लखनऊ में चौथे T-20 से बाहर होना तय था लेकिन खराब मौसम के कारण मैच ही रद्द हो गया।

यह देखना होगा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल शुक्रवार को चौथे मैच के लिये उपलब्ध होंगे या नहीं या उनकी जगह संजू सैमसन को उतारा जायेगा। गिल इससे पहले गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी अधिकांश समय बाहर रहे थे।

वह बाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे। भारत T-20 सीरीज में 2-1 से आगे है और शुक्रवार का मैच इस वर्ष का आखिरी मैच होगा। इसके बाद 11 जनवरी से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in