IPL 2024: कोलकाता में गौतम गंभीर का जबरदस्त स्वागत, फैंस की उमड़ी भीड़
कोलकाता: 22 मार्च से IPL 2024 शुरू होने जा रहा है। टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापस आ चुके हैं। करीब 7 साल बाद उनकी पुरानी टीम में वापसी हो रही है। गंभीर कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रहे हैं। कोलकाता में गंभीर को पुरानी टीम में लौटता देख फैंस बेकाबू दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें KKR के फैंस गंभीर को देख बेकाबू होते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर कहीं से आ रहे होते हैं और फैंस उनका इंतज़ार कर रहे होते हैं। गंभीर को देखते ही फैंस 'जी-जी' के नारे लगाने लगते हैं, जो उनके नाम का शॉट फॉर्म है। इस दौरान कुछ फैंस पोस्टर के साथ भी दिखाई दिए।
इस बीच गंभीर ने मीडिया से बातचीत भी की। लेकिन फैंस लगातार उनके नाम के नारे लगाते रहे। फैंस ने गंभीर को चारो तरफ से घेर लिया था। इस बीच एक फैन को 'घर वापसी' कहते हुए भी सुना जा सकता है। इसके अलावा कुछ फैंस ने गंभीर को केकेआर का बॉस भी बताया।

