क्रिकेट
क्रिकेट ही नहीं…इस खेल में भी माहिर हैं महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुआ वीडियो
रांची: IPL 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर लिया है। इसके साथ ही IPL में धोनी के भविष्य को लेकर रही अटकलें थम गई हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को टेनिस खेलते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। टेनिस खेलते हुए धोनी का यह वीडियो वायरल हो गया है। धोनी बेसलाइन के करीब खड़े हैं और रिटर्न कर रहे हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह असल मैच शुरू होने से पहले वॉर्म-अप कर रहे हैं।धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी पर कब्जा किया।
चैन्नई सुपरकिंग्स में रीटेन खिलाड़ी
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर , सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना।

