धोनी आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल

कप्तानी में भारत को बनाया है चौंपियन
धोनी आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल
Published on

लंदन : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के साथ वर्ष 2025 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। आईसीसी अपने हॉल ऑफ फेम 2025 में सात क्रिकेटरों को शामिल करेगी जिसमें पांच पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं। 

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘दबाव में अपने शांत स्वभाव और बेजोड़ रणनीतिक कौशल के लिए मशहूर, साथ ही छोटे प्रारूपों में एक अग्रणी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की खेल के सबसे महान फिनिशर, नेतृत्वकर्ता और विकेटकीपर के रूप में विरासत को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया गया है।’ बयान के अनुसार, ‘भारत के लिए 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन, 829 शिकार और विभिन्न प्रारूपों में 538 मैच के साथ धोनी के आंकड़े ना केवल उत्कृष्टता बल्कि असाधारण स्थिरता, फिटनेस और लंबे करियर को दर्शाते हैं।’

धोनी के अलावा अलग-अलग देशों से और कई दिग्गजों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रेम स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के ही दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार स्पिनर डेनियन वेट्टोरी, पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर को भी शामिल किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in