कमिंस का खेलना संदिग्ध

इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को मीडिया से कहा, ‘मैं इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन मैं कहूंगा कि इसकी संभावना कम से कम है।
कमिंस का खेलना संदिग्ध
Published on: 

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया है कि अगले महीने पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज के पहले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को मीडिया से कहा, ‘मैं इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन मैं कहूंगा कि इसकी संभावना कम से कम है।

मेरे पास अभी भी थोड़ा समय है।’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पीठ की चोट के कारण तीन महीने के लिए बाहर हो गया है और अटकलें लगाई जा रही है कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अलावा अन्य मैचों से भी खेलना संदिग्ध है। कमिंस ने कहा कि उन्होंने शारीरिक अभ्यास शुरू कर दिया है और वह सत्र दर सत्र अच्छा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम अगले सप्ताह गेंदबाजी की थोड़ी तैयारी करेंगे। मुझे शायद कुछ सप्ताह और लगेंगे। उसके बाद ही मैं वास्तव में गेंदबाजी करूंगा।’ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी, जिसके बाद चार दिसंबर से ब्रिस्बेन में दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद के मैच एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in