विश्वकप में श्रीलंका के साथ बवाल, शाकिब बाहर

विश्वकप में श्रीलंका के साथ बवाल, शाकिब बाहर
Published on: 

नई दिल्ली: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन विश्वकप 2023 से बाहर हो गए हैं। टूर्नामेंट में बांग्लादेश के दूसरी जीत के बाद ये बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका को 3 विकेट से हराया था। इसी मैच में टाइम आउट विवाद हुआ था। जहां देरी से मैथ्यूज के क्रीज पर खेलने की वजह से उन्होंने टाइम आउट अपील की। फिर अंपायर ने मैथ्यूज को आउट घोषित कर दिया। इसके बाद शाकिब के बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में चोट लग गई, जिसके चलते वो विश्वकप से बाहर हो गए।

शाकिब के अंगुली में फ्रैक्चर

श्रीलंका के खिलाफ शाकिब ने बढ़िया खेल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। पहले गेंदबाज़ी में उन्होंने 2 विकेट लिए थे। इसके बाद बैटिंग में 280 के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 65 गेंदों में 126.15 के स्ट्राइक रेट से 82 रन स्कोर किए थे, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे। हालांकि शाकिब की ओर से शानदार प्रदर्शन जब देखने को मिला, तब उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी। वहीं उनकी उंगली की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद शाकिब ने एक्स-रे करवाया था, जिसमें फैक्चर निकला था। बांग्लादेश के फिजियो बायजेदुल इस्लाम ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ पारी की शुरुआत में ही शाकिब के चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने दर्द निवारक दवाओं और सहायक टेप की मदद से बैटिंग करना जारी रखा।

वर्ल्ड कप में शाकिब का प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ पारी के अलावा शाकिब की ओर से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। बांग्लादेशी कप्तान ने 7 मैचों में सिर्फ 26.57 की औसत से 186 रन स्कोर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी में सिर्फ 5 विकेट ही चटकाए हैं। बता दें कि बांग्लादेश टूर्नामेंट का 9वां और आखिरी लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 नवंबर, शनिवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। बांग्लादेश ने अब तक खेले गए 8 में सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं।विश्वकप में श्रीलंका के साथ बवाल, शाकिब बाहर

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in