Champions Trophy 2025 : इंतजार खत्म, ICC ने लांच किया थीम सांग, देखें वीडियो

आईसीसी ने जारी किया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का थीम सांग, फैंस में उत्साह
Champions Trophy 2025 : इंतजार खत्म, ICC ने लांच किया थीम सांग, देखें वीडियो
Published on: 

नयी दिल्ली : आईसीसी ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ऑफिशियल सॉन्ग 'जीतो बाजी खेल के' रिलीज किया। इस गाने को आतिफ असलम ने गाया है। अब्दुल्लाह सिद्दीकी ने गाने को प्रोड्यूस किया है, जबकि अदनान धुल और अस्फंदयार असद ने लिरिक्स लिखी है।

आईसीसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, इतंजार खत्म हुआ। हमारे साथ चैंपियंस ट्रॉफी का गाना गाएं। 19 फरवरी से 9 मार्च तक यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in