चक्रवर्ती रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है और वह आईसीसी पुरुष टी-20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

दुबई : स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहली बार आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है और वह आईसीसी पुरुष टी-20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं।’ चक्रवर्ती से पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शिखर पर पहुंच चुके हैं। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in