बावुमा को दक्षिण अफ्रीका ए टीम में शामिल

बवुमा पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान तेम्बा बावुमा को इस महीने के अंत में भारत दौरे के लिए देश की ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है ताकि 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सके। बवुमा पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। उन्हें पूरी तरह से उबरने के लिए समय देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की टीम में नहीं चुना गया है।

बावुमा को ‘ए’ टीम में शामिल करके टीम में वापसी करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें शुभमन गिल और उनकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय परिस्थितियों में ढलने में मदद मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘वह बेंगलुरु में खेले जाने वाले दो प्रथम श्रेणी मैचों में से दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।

उनका यह दौरा 19 दिसंबर तक चलेगा। बल्लेबाज मार्कस एकरमैन इन चार दिवसीय मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में जुबैर हम्जा और बल्लेबाज प्रेनेलन सुब्रयान भी शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही टीम में है। दो चार दिवसीय मैच 30 अक्टूबर से नौ नवंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र)’ में खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका ए टीम 13 से 19 नवंबर तक राजकोट में भारत ए के खिलाफ तीन एकदिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in