World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई
Published on

नई दिल्ली: विश्वकप का 38वां मैच आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंक की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। ख़बर लिखने तक श्रीलंका का स्कोर 12.4ओवर में 72 रन पर 3 विकेट है। कुशल मेंडिस, कुशल परेरा पवेलियन लौट चुके हैं। जबकि निशांका 41 रन बनाकर आउट हुए हैं। प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव हुआ है। वहीं श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं। बता दें कि बांग्लादेश तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन श्रीलंका के लिए फिलहाल थोड़ी सी उम्मीद जिंदा है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्ष्णा, कासुन रजिथा, दुस्मंथा चमीरा और दिलशान मधुशंका।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन :  लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हसन शांतो, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, हीद हृदय, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन, शोरिफुल इस्लाम।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in