NZ vs BAN: वनडे इतिहास में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार किया ये ऐतिहासिक कारनामा

NZ vs BAN: वनडे इतिहास में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार किया ये ऐतिहासिक कारनामा
Published on: 

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीत लिया। सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने इतिहास रचा और शनिवार, 23 दिसंबर को न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वनडे मैच में पहली बार न्यूजीलैंड को हरा दिया। बांग्लादेश की जीत में तंजीम हसन साकिब और शोरफुल इस्लाम की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। इन दोनों गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम के एक के बाद एक विकेट लेते रहे।

कैसा रहा मैच का हाल

पहले ही सीरीज हार चुकी बांग्ला टाइगर्स अपना गौरव बचाने के इरादे से इस मैच में मैदान पर उतरी। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो सिक्का उछाला और टॉस जीतकर मेजबान टीम को बोर्ड पर स्कोर लगाने यानी कि बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कप्तान का यह फैसला बांग्लादेश के लिए फायदेमंद साबित हुआ। तंजीम हसन साकिब और शोरफुल इस्लाम दोनों ने शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को एक के बाद कई झटके दिए। इन-फॉर्म बल्लेबाजों, विल यंग (43 गेंदों में 26 रन) और कप्तान टॉम लैथम (34 गेंदों में 21 रन) को शोरफुल ने आउट किया। न्यूजीलैंड की पारी 32वें ओवर में सिर्फ 98 रन पर समाप्त हो गई। सौम्य सरकार ने कीवी टीम को क्लीन बोल्ड करने में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने छह ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए और वह बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज थे, जिन्होंने मैच में तीन विकेट लिया।

9 विकेट से बांग्लादेश को मिली जीत

सिर्फ 99 रनों का पीछा करते हुए, बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सरकार और अनामुल हक बिजॉय बल्लेबाजी के लिए उतरे। मैच के दौरान सौम्या सरकार को दाहिनी आंख में कुछ समस्या के कारण रिटायर हर्ट होकर मैदान से जाना पड़ा। बोर्ड पर 15 रनों के साथ अनामुल को उनके कप्तान नजमुल का साथ मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ा। न्यूजीलैंड की मैच में वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि अनामुल 37 के निजी स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने 16वें ओवर में विजयी रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in