एशिया कप : बाबर और रिजवान पाकिस्तान की टीम से बाहर

एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से यूएई में टी-20 प्रारूप में होगी
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

लाहौर : पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने इस महीने के आखिर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज और उसके बाद एशिया कप के लिए रविवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी गयी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम और बाएं हाथ के गेंदबाज सलमान मिर्जा शामिल हैं। एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से यूएई में टी-20 प्रारूप में होगी।

इससे पहले सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम 29 अगस्त से सात सितंबर तक शारजाह में अफगानिस्तान और मेजबान यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान को आठ टीमों के एशिया कप टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें यूएई और ओमान भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in