अभिषेक ने भारत के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक

अभिषेक का धमाकेदार प्रदर्शन, भारत के लिए बनाया दूसरा सबसे तेज शतक
अभिषेक ने भारत के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
Published on

मुंबई : भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार को यहां 37 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 54 गेंद की पारी में 135 रन बनाये। अभिषेक ने 11वें ओवर में ब्रायडनकार्स के खिलाफ एक रन चुराकर अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया। भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 35 गेंद में शतक पूराकिया था।

 उन्होंने इस मैच में 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 88 रन से जीता था। उन्होंने इससे पहले 17 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया था, जो किसी भारतीय के लिए दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक है। अभिषेक दो गेंद से रोहित शर्मा की बराबरी करने से चूक गये लेकिन वह भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये। अभिषेक 17वें ओवर मेंकार्स के खिलाफ पारी का अपना 11वां छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाये। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था।

उन्होंने 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाये थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 27 गेंद में सैकड़ा पूरा किया था। टेस्ट खेलने वालों टीमों के बीच मुकाबले में सबसे तेज टी-20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था।

भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से रौंदकर टी-20 सीरीज 4-1 से जीती

भारत ने पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यहां इंग्लैंड को 150 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीती। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 247 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 10.3 ओवर में 97 रन पर खत्म कर दिया। इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने 23 गेंद में 55 रन की पारी खेली लेकिन टीम का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा योगदान देने में नाकाम रहा।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिये।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in