किस राज्य को मिला सबसे अधिक एफडीआई

किस राज्य को मिला सबसे अधिक एफडीआई
Published on: 

नयी दिल्ली : पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह में महाराष्ट्र और कर्नाटक का योगदान 51 प्रतिशत था। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र ने अप्रैल-मार्च 2024-25 के दौरान अधिकतम 19.6 अरब डॉलर का विदेशी प्रवाह आकर्षित किया और देश के कुल एफडीआई का 31 प्रतिशत हिस्सा रहा। कर्नाटक को 6.62 अरब डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ।

इन दो राज्यों के बाद दिल्ली (छह अरब डॉलर), गुजरात (5.71 अरब डॉलर), तमिलनाडु (3.68 अरब डॉलर), हरियाणा (3.14 अरब डॉलर) और तेलंगाना (तीन अरब डॉलर) का स्थान रहा। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल एफडीआई, जिसमें इक्विटी प्रवाह, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी शामिल है, 14 प्रतिशत बढ़कर 81.04 अरब डॉलर हो गया। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 71.3 अरब डॉलर रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News