रूस से तेल खरीदने पर कोई प्रतिबंध नहीं : हरदीप पुरी

रूस हर दिन करीब एक करोड़ बैरल के साथ विश्व स्तर पर कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता
पुरी
हरदीप सिंही पुरी
Published on

मुंबई : केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रूस से कच्चे तेल की खरीद पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आपूर्ति बाधित होने पर दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ईरान और वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में हमेशा पाबंदियों का अनुपालन किया है। अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क के अलावा रूस से कच्चा तेल एवं हथियार खरीदने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने के संदर्भ में मंत्री ने यह बात कही। पुरी ने कहा कि रूस हर दिन करीब एक करोड़ बैरल के साथ विश्व स्तर पर कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। यदि आपूर्ति बाधित होती है तो विश्व को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

क्या है कारण : पुरी ने कहा, ऊर्जा एक ऐसी चीज है जिसके बिना आप नहीं रह सकते...। अगर आप दूसरे सबसे बड़े उत्पादक को हटा देंगे तो आपको खपत में कटौती करनी होगी। इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे। यही कारण है कि दुनिया रूसी तेल पर प्रतिबंध नहीं लगा रही है। रूस से तेल खरीद की मूल्य सीमाएं तय की गई हैं और जब भी ऐसी कोई बात होती है तो वह भारतीय कंपनियों से कम कीमतों पर तेल खरीदने का अनुरोध करते हैं।

कई देश रूस से तेल खरीदते हैं : तुर्किये, जापान और यूरोपीय संघ सहित कई देश रूस से तेल खरीदते हैं। इस समय रूस द्वारा दी जा रही छूट बहुत अधिक नहीं है। तेल की मांग एवं आपूर्ति के बीच ‘व्यापक संतुलन’ आवश्यक है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी कच्चे तेल का मूल्य 65-68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के बीच बना रहेगा। यह शेल गैस पर जोर देने वाले प्रमुख तेल उत्पादक देश अमेरिका के हित में है कि वह सुनिश्चित करे कि जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल) की कीमतों में बहुत अधिक गिरावट न आए। मुद्रास्फीति को बढ़ावा देने के प्रति संवेदनशील अस्थिर घरेलू राजनीतिक माहौल तथा शेल गैस पर निर्भरता के कारण अमेरिका के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक हो गया है कि कीमतें कम न हों।

स्वतंत्र रूप से निर्णय : पुरी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां स्वतंत्र रूप से यह निर्णय लेती हैं कि वे रिफाइनिंग के लिए किस स्रोत से कच्चा तेल खरीदेंगी। इन कंपनियों के पास पेशेवर प्रबंधन और निदेशक मंडल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in