टाटा पावर ने डिबेंचर जारी कर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए

शेयर बाजार को दी गई सूचना में कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित एनसीडी को बीएसई के थोक बॉन्ड बाजार खंड में सूचीबद्ध किया जाएगा।
टाटा पावर ने डिबेंचर जारी कर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए
Published on: 

नई दिल्ली: टाटा पावर ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शेयर बाजार को दी गई सूचना में कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित एनसीडी को बीएसई के थोक बॉन्ड बाजार खंड में सूचीबद्ध किया जाएगा।

टाटा पावर के निदेशक मंडल की समिति ने दो अलग-अलग श्रृंखलाओं में एनसीडी जारी करने को मंजूरी दी है। दोनों श्रृंखलाओं में एक-एक लाख एनसीडी होंगे। पहली श्रृंखला की अवधि तीन साल और दूसरी की अवधि पांच साल होगी। इन दोनों से कुल 2,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

ये एनसीडी चुनिंदा निवेशकों को निजी नियोजन आधार पर जारी किए जाएंगे। इसके लिए जारी नियोजन ज्ञापन और अन्य संबंधित दस्तावेजों में दी गई शर्तें लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि इन एनसीडी पर ब्याज दर पहली श्रृंखला के लिए 7.05 प्रतिशत और दूसरी श्रृंखला के लिए 7.25 प्रतिशत तय की गई है। यह ब्याज दर 18 दिसंबर 2025 को बीएसई के इलेक्ट्रॉनिक बुक बिल्डिंग प्लेटफॉर्म पर बोली प्रक्रिया के जरिए तय हुई।

टाटा पावर ने डिबेंचर जारी कर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए
Airtel के शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर, जान लें कंपनी का नया ऐलान
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News