शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली नुकसान के साथ बंद

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
File Photo
File Photo
Published on: 

मुंबई: शेयर बाजार में साल की समाप्ति से पहले हुए हल्के कारोबार में मंगलवार को मामूली गिरावट आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में नरम रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

BSE का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई और यह 20.46 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 84,675.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 84,806.99 के ऊपरी और 84,470.94 के निचले स्तर तक गया। इसमें कुल 336.05 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 3.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र की गिरावट के साथ 25,938.85 अंक पर स्थिर बंद हुआ।

File Photo
रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 89.84 प्रति डॉलर

कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में भी दिखी गिरावट

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मामूली बढ़त थी। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

FII और DII का प्रदर्शन

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,759.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,643.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत बढ़कर 62.23 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स सोमवार को 345.91 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 100.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

File Photo
ब्लिंकिट के CFO विपिन कपूरिया ने दिया इस्तीफा, क्या इटरनल के शेयरों पर पड़ेगा असर?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in