

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 3,803 रुपये बढ़कर 1,88,903 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 3,803 रुपये बढ़कर 1,88,903 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 1,417 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों की ओर से नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 2.49 प्रतिशत बढ़कर 53.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।