रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 93.14 प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के चलते रुपये में मजबूती आई
रुपया
रुपया
Published on

मुंबई : अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे मजबूत होकर 93.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के चलते रुपये में मजबूती आई। आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त पर अंकुश लगाया। कच्चे तेल की कीमतें 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने से घरेलू मुद्रा में तेजी आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.29 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 93.10 के ऊपरी और 93.35 के निचले स्तर तक गया। कारोबार के अंत में यह 93.14 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 93.33 पर बंद हुआ था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ : एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्य रूप से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण रुपये में तेजी आई। इस वजह से पिछले 48 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और इससे भारत के आयात बिल पर दबाव कम हुआ है। हालांकि, यह सुधार नाजुक बना हुआ है, क्योंकि बाजार की वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर है और कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी तरह की तेजी का असर रुपये पर तुरंत पड़ सकता है। रुपये के 92.75 से 93.75 के बीच रहने का अनुमान है।

डॉलर सूचकांक : दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 98.03 पर पहुंच गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in