रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप एक बार फिर 20 लाख करोड़ रुपये के पार

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप एक बार फिर 20 लाख करोड़ रुपये के पार
Published on: 

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बृहस्पतिवार को करीब दो प्रतिशत की तेजी आई और कंपनी का मार्केट कैप एक बार फिर 20 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 37,837.9 करोड़ रुपये बढ़कर 20,23,375.31 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) पिछले साल 13 फरवरी को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।

बाजार मूल्यांकन के मामले में कंपनी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी है। इसके बाद शीर्ष पांच कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,51,218.93 करोड़ रुपये, आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 12,45,219.09 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 11,48,518.05 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,27,838.79 करोड़ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News