नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदियों में दी ढील

पुराने 500 और 1,000 के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध बरकरार, नेपाल राष्ट्र बैंक ने नई गाइडलाइन के साथ सीमा तय की
इसकी अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये तय की गई है।
नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदियों में दी ढील
Published on

काठमांडू : नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 9 नवंबर 2016 के बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों को नेपाल लाने और वहां से बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये तय की गई है। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने स्पष्ट किया है कि 9 नवंबर 2016 से पहले जारी 500 और 1,000 के पुराने भारतीय नोट नेपाल में अब भी प्रतिबंधित रहेंगे।

किसी अन्य देश से भारतीय मुद्रा लाने पर रहेगी रोक

केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल के अनुसार, नेपाली नागरिक भारत के अलावा किसी अन्य देश से भारतीय मुद्रा नेपाल नहीं ला सकते और न ही भारत को छोड़कर किसी अन्य देश में भारतीय मुद्रा ले जा सकते हैं। नए प्रावधान से भारतीय पर्यटकों और भारत के साथ कारोबार करने वाले नेपाली नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

5 हजार डॉलर के बराबर विदेशी मुद्रा लाने पर भी छूट

एनआरबी ने बताया कि ये प्रावधान 11 फरवरी को नेपाल राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के जरिए लागू किए जा चुके थे। ताजा सूचना का उद्देश्य नियमों को दोहराना और उनके क्रियान्वयन को स्पष्ट करना है। इसके अलावा, नेपाली नागरिक और विदेशी पर्यटक बिना सीमा शुल्क घोषणा के 5,000 अमेरिकी डॉलर या इसके बराबर विदेशी मुद्रा नेपाल ला सकते हैं। इससे अधिक राशि होने पर सीमा शुल्क अधिकारियों को इसकी घोषणा करना अनिवार्य होगा।

इसकी अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये तय की गई है।
‘वीव्स ऑफ इंडिया’ महोत्सव में दिखेगी 116 पारंपरिक बुनाई शैलियों की झलक
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in