टॉप 10 कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

टॉप 10 कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Published on: 

मुंबई : शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2,34,565.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 69,556.91 करोड़ रुपये बढ़कर 20,51,590.51 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची : शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।

क्या रही स्थिति : भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 51,860.65 करोड़ रुपये बढ़कर 11,56,329.94 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 37,342.73 करोड़ रुपये बढ़कर 15,44,624.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 26,037.88 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,213.55 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 24,649.73 करोड़ रुपये बढ़कर 10,43,037.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 13,250.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,523.65 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 8,389.15 करोड़ रुपये बढ़कर 7,18,788.90 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 3,183.91 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 12,45,761.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 293.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,850.99 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,494.8 करोड़ रुपये घटकर 6,68,256.29 करोड़ रुपये पर आ गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in