लेंसकार्ट के शेयर ने बाजार में धीमी शुरुआत के बाद वापसी की

शुरुआती कारोबार में बाद इसने कुछ हद तक नुकसान की भरपाई
लेंसकार्ट के शेयर ने बाजार में धीमी शुरुआत के बाद वापसी की
Published on

नयी दिल्लीः चश्मों की खुदरा कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर ने सोमवार को बाजार में कमजोर शुरुआत की और वह अपने निर्गम मूल्य 402 रुपये से करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाद इसने कुछ हद तक नुकसान की भरपाई की।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 390 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 11.52 प्रतिशत लुढ़कर 355.70 रुपये पर आ गया और फिर 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 403.80 रुपये पर पहुंच गया।

मूल्यांकन 69,091.21 करोड़ रुपये है

एनएसई पर शेयर 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 11.41 प्रतिशत फिसलकर 356.10 रुपये पर आ गया और फिर 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 404 रुपये पर कारोबार करने लगे। एनएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 69,091.21 करोड़ रुपये रहा।

लेंसकार्ट की स्थापना 2008 में की गई

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 28.26 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने अपने 7,278 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया था। लेंसकार्ट की स्थापना 2008 में की गई। 2010 में एक ऑनलाइन आईवियर मंच के रूप में इसने शुरुआत की और 2013 में नयी दिल्ली में अपना पहला बिक्री केंद्र खोला। पिछले कुछ वर्षों में इसने आईवियर श्रेणी में देश के सबसे प्रमुख उपभोक्ता ब्रांड में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in