वायदा बाजार में सोने, चांदी के वायदा भाव में रिकॉर्ड तेजी

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,530.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी का वायदा भाव पहली बार 70 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार किया।
सोना
सोना
Published on: 

नई दिल्ली: भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों में भारी निवेश करने से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

सोना 1.38 लाख तो 2.16 लाख पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,637 रुपये यानी 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,38,381 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,724 रुपये यानी 1.75 प्रतिशत चढ़कर 2,16,596 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में तेजी

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,530.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी का वायदा भाव पहली बार 70 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार किया। इसमें 1.59 अमेरिकी डॉलर या 2.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 70.15 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सोना
एक और भारतीय को अमेरिकी कंपनी में महत्वपूर्ण पद, स्टारबक्स से जुड़े आनंद वरदराजन
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in