एक और भारतीय को अमेरिकी कंपनी में महत्वपूर्ण पद, स्टारबक्स से जुड़े आनंद वरदराजन

करीब दो दशकों तक अमेजन में काम कर चुके वरदराजन को दुनियाभर में कॉफीहाउस सीरीज के लिए मशहूर इस कंपनी के वैश्विक प्रौद्योगिकी संचालन की कमान सौंपी गई है।
एक और भारतीय को अमेरिकी कंपनी में महत्वपूर्ण पद, स्टारबक्स से जुड़े आनंद वरदराजन
Published on

ह्यूस्टन (अमेरिका) : अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘स्टारबक्स’ ने भारतीय मूल के आनंद वरदराजन को अपना नया कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया है।

करीब दो दशकों तक अमेजन में काम कर चुके वरदराजन को दुनियाभर में कॉफीहाउस सीरीज के लिए मशहूर इस कंपनी के वैश्विक प्रौद्योगिकी संचालन की कमान सौंपी गई है।

स्टारबक्स के अनुसार, वरदराजन 19 जनवरी से पदभार संभालेंगे, कंपनी की कार्यकारी नेतृत्व टीम में शामिल होंगे और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन निकोल के मातहत काम करेंगे। वह डेब हॉल लेफेवर का स्थान लेंगे, जो सितंबर में सेवानिवृत्त हुई थीं।

अमेजन में 19 वर्षों तक किया काम

अमेजन में अपने लगभग 19 वर्षों के कार्यकाल के दौरान वरदराजन ने बड़े पैमाने पर ग्राहक-केंद्रित प्रौद्योगिकी मंच विकसित किए। हाल के वर्षों में वह अमेजन के ‘वर्ल्डवाइड ग्रॉसरी स्टोर’ कारोबार के लिए प्रौद्योगिकी और आपूर्ति सीरीज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी ‘ओरेकल’ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में और कई स्टार्टअप के साथ भी काम किया।

एक और भारतीय को अमेरिकी कंपनी में महत्वपूर्ण पद, स्टारबक्स से जुड़े आनंद वरदराजन
रोहित शर्मा ने खोले दिल के राज, बताया 2023 के फाइनल में हार के बाद क्या करने जा रहे थे

आईआईटी के पूर्व छात्र हैं वरदराजन

स्टारबक्स ने कहा कि वरदराजन को सुरक्षित और भरोसेमंद प्रणालियां विकसित करने तथा परिचालन उत्कृष्टता के लिए प्रौद्योगिकी को बड़े पैमाने पर लागू करने का गहरा अनुभव है, जिसमें ग्राहकों को केंद्र में रखा जाता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्र वरदराजन ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में परास्नातक डिग्री और वॉशिंगटन विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में परास्नातक डिग्री हासिल की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in