बजाज फाइनेंस ने प्रवर्तक को 5,799 करोड़ रुपये के 5.74 करोड़ वारंट जारी किए

प्रत्येक वारंट को समान संख्या में इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है
New Delhi
बजाज फाइनेंस
Published on: 

नयी दिल्ली : गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस ने मंगलवार को अपनी प्रवर्तक कंपनी बजाज फिनसर्व को तरजीही आधार पर 5,799 करोड़ रुपये के 5.74 करोड़ वारंट जारी किए।

बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की एक विशेष समिति ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के तहत प्रवर्तकों को 1,010 रुपये प्रति वारंट के निर्गम मूल्य पर 5,74,25,740 वारंट जारी करने को मंजूरी दी है।

इनकी कुल राशि 5,799.9 करोड़ रुपये है। कंपनी ने कहा, ‘प्रत्येक वारंट को समान संख्या में इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है, जो कंपनी के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के समान अधिकार वाले होंगे।’

कंपनी ने आगे कहा कि वारंट जारी किए जाने के समय आवंटन की तारीख पर कुल राशि का कम से कम 25% भुगतान करना होगा। बाकी 75% राशि का भुगतान वारंट के बदले विकल्प का उपयोग कर इक्विटी शेयरों के आवंटन के समय देय होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News