'...जीवन भर के लिए निष्कासित कर देता,' मंत्री विजय शाह पर भड़के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी
विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन-
Published on: 

पटना : कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा नेता उनकी पार्टी में होते तो उन्हें ‘जीवन भर के लिए निष्कासित कर दिया जाता।

हाजीपुर से सांसद ने कहा, हमें अपने सैन्यकर्मियों पर गर्व है। जो कोई भी उनकी तुलना आतंकवादियों से करता है, वह निंदा का पात्र है। अगर ऐसा कोई व्यक्ति मेरी पार्टी में होता, तो उसे जीवन भर के लिए निष्कासित कर दिया जाता। चिराग की पार्टी भाजपा की सहयोगी है।

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में मीडिया को जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि, भाजपा ने अभी तक शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जो दावा कर रहे हैं कि यह ‘जुबान फिसलने’ के कारण हुआ।

मध्यप्रदेश के मंत्री को राजग सहयोगियों के साथ-साथ विरोधियों की भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उच्चतम न्यायालय ने भी इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। न्यायालय ने कहा कि शाह के बयानों से ‘पूरा देश शर्मसार हुआ है’। इसने साथ ही आदेश दिया कि इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी की जांच तीन सदस्यीय विशेष जांच दल द्वारा की जाए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News