'बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप से वैशाली को वैश्विक पहचान', बोले CM नीतीश

वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का निरीक्षण
वैशाली जिले में स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप
वैशाली जिले में स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप
Published on

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वैशाली जिले में स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर का भ्रमण किया। नीतीश ने कहा कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप न केवल वैशाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा, बल्कि इससे पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने इस दौरान पर्यटन संबंधी सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप से प्राचीन मृदा धातु स्तूप जाने वाले मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर में शिलापट्टों पर उत्कीर्ण कराए गए बौद्ध प्रतीकों के अर्थ एवं उपदेशों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मृति स्तूप के भू-तल पर स्थापित भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की भूमि है। उन्होंने कहा कि परिसर का स्वरूप पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी आकर्षक बनाया गया है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभूति हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप न केवल वैशाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा, बल्कि पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी बढ़ावा देगा। राज्य सरकार ने भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया है और बौद्ध पर्यटक स्थलों को एक-दूसरे से जोड़ा गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in