डिप्टी CM बिजेंद्र प्रसाद बोले, बांकीपुर में NDA की स्थिति मजबूत

बिजेंद्र ने राज्य सरकार पर फर्जी मुठभेड़ों व खाली खजाने के विपक्षी दावों को खारिज किया
बिजेंद्र प्रसाद यादव
बिजेंद्र प्रसाद यादव
Published on

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को विपक्षी दलों और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार को जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है। सरकार को चलाने के लिए विपक्ष के प्रमाण-पत्र या उसके झूठे आरोपों की आवश्यकता नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य का खजाना खाली होने के विपक्ष के दावों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ काम कर रही है और ऐसे आरोपों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

बिजेंद्र प्रसाद यादव
बंटी यादव हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से बचा

यादव ने चर्चित छोटू सिंह मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) में किसी भी प्रकार की अंदरूनी कलह या गुटबाजी से इनकार किया। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से जुड़े घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में उन्होंने दावा किया कि यह सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास रही है और वहां गठबंधन की स्थिति बेहद मजबूत है।

उन्होंने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि वह पहली बार सीधे चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार के चुनाव में उनकी जमानत तक नहीं बच पाई थी।

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे फर्जी मुठभेड़ों के आरोपों को भी उपमुख्यमंत्री ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हताशा में सरकार को बदनाम करने के लिए मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई कर रहा है। सरकार न तो किसी अपराधी को संरक्षण दे रही है और न ही किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है।

बिजेंद्र प्रसाद यादव
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in