बंटी यादव हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से बचा

नेपाल भागने की फिराक में नदी मार्ग से फरार हो रहा था रविश
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

पटना : बिहार के पटना जिले में बंटी यादव अपहरण एवं हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान रविश के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार था।

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय बंटी यादव का छह जुलाई को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। बाद में शनिवार को पटना जिले के अथमलगोला इलाके से उसका सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ था।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कर्तिकेय के. शर्मा ने कहा, सूचना मिली थी कि रविश नाव के जरिए नदी मार्ग से नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद कई नदी घाटों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जब वह एक घाट पर पहुंचा और पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस दल पर गोली चला दी जो पुलिस के वाहन में लगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रविश के पैर में गोली लगी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सांकेतिक चित्र
मोतिहारी में कुख्यात के ठिकानों पर रेड, 16 लाख नकद मिले

एसएसपी ने कहा, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से वह हथियार भी बरामद कर लिया गया, जिसका इस्तेमाल उसने पुलिस पर गोली चलाने में किया था। उपचार पूरा होने के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अपहरण की घटना का संबंध अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से सामने आया है। उन्होंने कहा, रविश पहले भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। उसके और एक अन्य व्यक्ति के बीच मतभेद इस घटना की वजह बने प्रतीत होते हैं।

SSP ने बताया कि अपहरण कांड में चार अन्य लोग भी शामिल थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सांकेतिक चित्र
हाथीदांत के दुर्लभ पुरावशेषों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री से गुहार
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in