दिल्ली ब्लास्ट बड़ी साजिश का संकेत, बिहार में NDA की वापसी तय : दिलीप घोष

दिलीप घोष ने बिहार चुनाव परिणामों के रुझान और दिल्ली ब्लास्ट पर अपना रुख स्पष्ट किया
Dilip Ghosh
Published on

खड़गपुर : दिल्ली कार ब्लास्ट पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, 'दिल्ली ब्लास्ट एक संकेत है। यह एक बड़ी साज़िश थी और अब धीरे-धीरे सब कुछ सामने आ रहा है। कड़ियाँ जुड़ रही हैं और पुलिस व जाँच एजेंसियाँ सब कुछ उजागर कर देंगी। यह एक सुनियोजित साज़िश थी और धीरे-धीरे इसके तार स्पष्ट हो रहे हैं।

बिहार चुनाव परिणामों पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, 'बिहार चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे और एनडीए के सत्ता में आने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि और लोगों का उन पर भरोसा कायम रहेगा। कोई भी जंगलराज के दौर में वापस नहीं लौटना चाहता।'

गौरतलब है कि दिलीप घोष भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में, पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 42 सीटों में से 18 सीटें जीतकर महत्वपूर्ण चुनावी लाभ हासिल किया था।

साथ ही उन्होंने मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। उनका सम्बन्ध RSS से भी रहा है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने आरएसएस के प्रचारक के रूप में कई वर्षों तक काम किया और विभिन्न क्षमताओं में संगठन की सेवा की। वर्तमान में, वह पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में सक्रिय हैं और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में लगे हुए हैं।

यह भी विदित है कि दिलीप घोष अपने स्पष्टवादी और कभी-कभी विवादास्पद बयानों के सुर्खियों में छा जाते हैं। कई बार हिंदुत्व के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कइयों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। दिलीप घोष की बेबाकी के कारण उनकी पार्टी के बीच मतभेद होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 61 वर्ष की उम्र में विवाह करके सबको चौंका दिया था। उन्होंने 18 अप्रैल 2025 को भाजपा की ही सक्रीय सदस्य रिंकू मजूमदार से विवाह किया था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in