खरगे के खिलाफ मुजफ्फरपुर की अदालत में शिकायत दर्ज

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे
Published on: 

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

यह शिकायत उनके इस बयान पर दर्ज कराई गई है कि गंगा में डूबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी।

मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा ने यहां एक स्थानीय अदालत में खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और हिंदू समुदाय/सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायत दर्ज कराने के बाद ओझा ने कहा, खरगे का बयान हिंदू भावनाओं पर हमला है। यह सनातन धर्म का पालन करने वाले करोड़ों लोगों की आस्था पर हमला है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। अदालत इस मामले की सुनवाई 3 फरवरी को करेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News