बिहार : सभी ब्लॉकों में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला, CM नीतीश कुमार ने किया ऐलान

ताकि छात्रों, विशेषकर लड़कियों, को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Published on

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी ब्लॉकों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों, विशेषकर लड़कियों, को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला ‘सात निश्चय-3’ के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के तहत लिया गया है।

कुमार ने कहा कि राज्य के कुल 534 ब्लॉकों में से अब भी 213 ब्लॉक में कोई भी संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है और इस क्रम में सरकार ने प्रथम चरण में इन सभी 213 ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलने और जुलाई 2026 तक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य के पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है और इसके तहत कुल 55 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है तथा इन संस्थानों के उन्नयन के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चयनित शिक्षण संस्थानों के पुराने और अनुभवी शिक्षकों तथा पूर्व छात्र-छात्राओं से विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त करने और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी ब्लॉकों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को विशेष रूप से सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वहीं, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किए जाने से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी और इन संस्थानों का गौरव भी पुनर्स्थापित होगा जिससे राज्य के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in