शराब पीकर मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी, ‘ब्रेथ एनालाइजर’ टेस्ट कर भेजा गया जेल

अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध
सरकारी अधिकारी गिरफ्तार
सरकारी अधिकारी गिरफ्तार
Published on

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले में एक समारोह में कथित तौर पर नशे की हालत में पहुंचने पर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। नीतीश कुमार सरकार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि सुपौल के जिला मत्स्य अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुमार ने कहा, अधिकारी एक सरकारी समारोह में नशे में धुत होकर पहुंचे। कार्यक्रम में राज्य के एक मंत्री भी शामिल हुए थे। मुझे संदेह हुआ और मैंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को उनका ‘ब्रेथ एनालाइजर’ टेस्ट कराने के लिए बुलाया। जिससे पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी रखी थी।

जिलाधिकारी ने आगे कहा, ऐसी खबरें हैं कि वह राज्य के निषेध कानूनों का आदतन उल्लंघन करते थे। मैंने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को पत्र लिखा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in