नवान्न का बड़ा कदम : एंटी करप्शन ब्रांच को मिली नई ताकत, 3 अनुभवी IPS अधिकारी की एंट्री

मुरलीधर शर्मा, आकाश माघारिया और कामनाशीष सेन को अहम ज़िम्मेदारी, 16 अन्य अधिकारियों की भी नियुक्ति
नवान्न का बड़ा कदम : एंटी करप्शन ब्रांच को मिली नई ताकत, 3 अनुभवी IPS अधिकारी की एंट्री
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Anti-Corruption Branch) को पूरी तरह मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया गया है। सरकार ने इस शाखा को और सशक्त बनाने के लिए तीन अनुभवी आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन अधिकारियों में मुरलीधर शर्मा, आकाश माघारिया व कामनाशीष सेन शामिल हैं। इसके अलावा 16 अन्य अधिकारियों की भी इस शाखा में नियुक्ति की गई है, जिनमें अधिकांश सब-इंस्पेक्टर (SI) रैंक के अधिकारी हैं। सभी नियुक्त अधिकारियों को मंगलवार सुबह 10 बजे भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में अपना कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

इस कदम का उद्देश्य भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को अधिक प्रभावी और तेज बनाना तथा शाखा की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। यह Anti-Corruption Branch बेहद ही अहम है। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप सामने आये हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के पुनर्गठन के बाद माना जा रहा है कि आरोपों की जांच में तेजी आएगी। इससे जांच के दौरान आरोपित चाहे कोई भी हो, सरकार कार्रवाई करेगी। हाल में विधानसभा में कैग की रिपोर्ट भी पेश की गयी है। हालांकि इस पर चर्चा स्पेशल सत्र में होगी। सीएम शुभेंदु अधिकारी का कड़ा संदेश है कि करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in