
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 2024 के पश्चिम बंगाल उपचुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी 6 विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया। यह उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को आयोजित हुआ था। बता दें कि सभी छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के जीत की ओर अग्रसर होने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे उन्हें लोगों के लिए काम करने में मदद करेंगे। बनर्जी ने 'एक्स' पर लिखा, ''मैं तहे दिल से मां, माटी और मानुष को धन्यवाद और बधाई देना चाहती हूं। आपका आशीर्वाद हमें आने वाले दिनों में लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा। हम सभी आम लोग हैं और यही हमारी पहचान है। हम जमींदार नहीं हैं, बल्कि लोगों के रखवाले हैं।'' निर्वाचन आयोग के अनुसार, तृणमूल पहले ही नैहाटी, सिताई, हरोआ और मदारीहाट सीटें जीत चुकी है तथा तालदनगरा और मेदिनीपुर में बड़े अंतर से बढ़त बनाए हुए है।
सीट | विजेता | पार्टी | वोटों का अंतर | निकटतम प्रतिद्वंद्वी |
---|---|---|---|---|
सिताई (SC) | संगीता रॉय | TMC | 1,30,636 | दीपक कुमार रे (BJP) |
मदारीहाट (ST) | जयप्रकाश टोप्पो | TMC | 28,168 | राहुल लोहार (BJP) |
नैहाटी | सनत डे | TMC | 49,277 | रूपक मित्रा (BJP) |
हरोआ | एसके रबीउल इस्लाम | TMC | 1,31,388 | पियारुल इस्लाम (AISF) |
मेदिनीपुर | सुजॉय हाजरा | TMC | 33,996 | सुभाजीत रॉय (BJP) |
तालडांगरा | फल्गुनी सिंघाबाबू | TMC | निर्णायक बढ़त | अनन्या रॉय चक्रवर्ती (BJP) |