नई दिल्ली: बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। श्याम बेनेगल का निधन 23 दिसंबर 2024 को शाम 6.39 बजे मुंबई के वोकार्ट अस्पताल में हुआ। उनकी बेटी पिया बेनेगल ने इस दुखद खबर की पुष्टि की और बताया कि उनके पिता क्रोनिक किडनी की बीमारी के अंतिम चरण में थे। श्याम बेनेगल की फिल्में भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने “मंथन”, “अंकुर”, “जुबैदा”, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो” और “मंडी” जैसी शानदार फिल्में दीं। उनकी फिल्मों को देशभर में सराहा गया, और उन्हें 8 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
फिल्मों से पहले फोटोग्राफी के शौक़ीन थे श्याम बेनेगल
श्याम बेनेगल ने फिल्मों में कदम रखने से पहले फोटोग्राफी की तरफ भी अपना रुझान दिखाया था। उन्होंने अर्थशास्त्र में पढ़ाई की थी, लेकिन उनका दिल फोटोग्राफी में लगता था। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के लिए पहली फिल्म कैमरे पर बनाई थी।
सिनेमा की दुनिया में भरपूर योगदान
बेनेगल ने अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 1500 से ज्यादा ऐड फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। 2005 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला, जो भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक
उनके निधन से न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमियों में गहरा शोक है। उनका योगदान भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित समाचार:
- नहीं बनेगा डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक ?
- ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर अनुपम खेर और…
- Zakir Hussain Death: संगीत की दुनिया ने खो दिया एक…
- Ex PM डॉ. मनमोहन सिंह का निधन
- "परम सुंदरी" में सिद्धार्थ और जाह्नवी की दिखेगी…
- राहुल गांधी पहुंचे दिल्ली की सब्जी मंडी, दाम सुन हो गए हैरान
- Pushpa 2 The Rule: फिल्म ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड,…
- सियालदह फ्लाईओवर को लेकर जरूरी खबर.....
- Kolkata Metro Timing: क्रिसमस के दिन बदला गया मेट्रो का समय
- काकू के खिलाफ नहीं हो पाया चार्ज फ्रेम, अस्पताल में भर्ती
- Metro Update : अगर मेट्रो की सवारी करते हैं तो इसे…
- OMG! अक्षय कुमार की आंख में लगी चोट
- OMG! 20 दिन के बाद पुष्पा मूवी से डिलीट करना पड़ा ये गाना
- बस कुछ ही देर में मनमोहन सिंह का होगा अंतिम संस्कार,…
- क्रिकेट के सुपरस्टार युवराज सिंह पर बनेगी फिल्म, इस…