शुभेंदु अधिकारी को देख लगाया गया जय बांग्ला का नारा

 शुभेंदु अधिकारी ( फाइल फोटो)
शुभेंदु अधिकारी ( फाइल फोटो)
Published on

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

पूर्व मिदनापुर : नंदीग्राम के भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम जाते समय तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जय बांग्ला का उद्घोष किए जाने से राजनीतिक तनाव फैल गया। शुभेंदु अधिकारी ने अपनी गाड़ी से उतार कर इसका विरोध भी किया। घटना के बारे में सूत्रों से जानकारी मिली कि बुधवार की सुबह राज्य के विपक्षी दल नेता और नंदीग्राम विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम जा रहे थे। इसी बीच रास्ते के किनारे कुछ तृणमूल कर्मियों ने जय बांग्ला का नारा लगाया। पता चला कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम नंबर 1 इलाके में शेख रकीबुल के घर जा रहे थे। शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि चूंकि रकीबुल भाजपा का समर्थन कर रहें हैं इसलिए तृणमूल ने उनका सामाजिक बहिष्कार किया है। शुभेंदु अधिकारी उन्हें भरोसा दिलाने के लिए वहां गए कि वह उनके साथ रहेंगे। जिस इलाके से वह गुजर रहे थे, वह लगभग तृणमूल के कब्जे वाला इलाका है। शुभेंदु की गाड़ी को देखते ही जय बांग्ला के नारे लगने लगे। जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी अपनी गाड़ी से उतरे और कहा, यह सब करने का कोई फायदा नहीं है। इस बार मैं इक्कीश के जैसा नहीं करने दूंगा, मुझे सबसे अपील करने का हक है। सबके मेरे साथ अच्छे रिश्ते हैं। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, तृणमूल पूरी तरह से सांप्रदायिक राजनीतिक में यकीन रखती है, वह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक दल को यहां काम नहीं करने देंगे, यह पुराने ज़माने की बर्बरता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in