हरखचंद कांकरिया जैन विद्यालय में योग एवं नृत्य कक्ष का उद्घाटन

जय कुमार कांकरिया ने किया उद्घाटन, विद्यार्थियों ने योग और नृत्य प्रस्तुतियों से मोहा मन
Jadatdal
हरखचंद कांकरिया जैन विद्यालय
Published on: 

जगतदल : उत्तर 24 परगना के जगतदल स्थित हरखचंद कांकरिया जैन विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नए योग एवं नृत्य कक्ष का उद्घाटन किया गया। विद्यालय श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन सभा द्वारा संचालित है।

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक भामा साह, मुख्य अतिथि एवं दानवीर जय कुमार कांकरिया, अतिथि सुशील गेलरा और कमल कर्णावत, सचिव अशोक मिन्नी, शिक्षक प्रभारी प्रेम कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जय कुमार कांकरिया ने विधिवत दोनों कक्षों का उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन के साथ बच्चों ने तालियों से कार्यक्रम का स्वागत किया। सचिव अशोक मिन्नी ने विद्यालय निर्माण में कांकरिया परिवार के योगदान और निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया।

उन्होंने बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास में योग एवं नृत्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जय कुमार कांकरिया को माल्यार्पण एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथि कमल कर्णावत का भी सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक योग प्रदर्शन और नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।

अभिभावक रंजीत कुमार और रोमा साव ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और शिक्षक-विद्यार्थी समन्वय की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन मंजू चौधरी ने किया। राष्ट्रगान के बाद शिक्षक प्रतिनिधि मणीन्द्र नाथ दीक्षित के समापन संबोधन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in