कालीघाट मंदिर में ज्ञानेश कुमार ने पूजा की

“वापस जाओ” के नारे लगे
कालीघाट मंदिर में ज्ञानेश कुमार ने पूजा की
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: विधानसभा चुनाव संबंध में महानगर पहुंचें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना की। उनके साथ सीईओ बंगाल मनोज अग्रवाल और अन्य आला अधिकारी भी मौजूद थे। पूजा के बाद कुमार ने कहा कि मां काली सभी का कल्याण करें। कुमार निर्वाचन आयुक्त एस.एस. संधू और विवेक जोशी के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर हैं। दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को निर्वाचन आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के नोडल अधिकारी के साथ बैठक करेगी। कुमार एवं उनकी टीम कोलकाता से रवाना होने से पहले बूथ स्तरीय अधिकारियों से भी बातचीत करेगी एवं प्रेसवार्ता भी करेगी।

पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं : पुलिस

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को “वापस जाओ” के नारों और काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद कुमार मंदिर में दर्शन के लिए आगे बढ़ पाये। इससे पहले रविवार रात कुमार के कोलकाता पहुंचने पर भी हवाई अड्डे के पास इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखा गया था। पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ज्ञानेश कुमार की तीन दिवसीय यात्रा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in