आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन

श्रीमद् भागवत प्रचार समिति एवं लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता लायंस रेंज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
Howrah
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
Published on: 

हावड़ा : श्रीमद् भागवत प्रचार समिति एवं लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता लायंस रेंज के संयुक्त तत्वावधान में पितृ पक्ष के अवसर पर बांधाघाट स्थित श्री बंगेश्वर महादेव मंदिर (नया मंदिर) परिसर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। 27 सितंबर से शुरू हुआ यह आयोजन समिति के रजत जयंती वर्ष का विशेष कार्यक्रम रहा।

वृंदावन से पधारे संत श्री उदित जी महाराज ने व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में कुंती, भीष्म, कपिल, ध्रुव-प्रहलाद, वामन अवतार, श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव सहित अनेक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

अंतिम दिन सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत करते हुए महाराज ने सरलता, सहजता और निष्कपट भाव से प्रभु का स्मरण करने का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान गंगा आरती, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गिरिराज पूजन, छप्पन भोग और रुक्मिणी विवाह महोत्सव जैसे कार्यक्रम हुए। समापन पर विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

मुख्य यजमान अनिल जी एवं नवीन जी जिंदल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज लोहारीवाला, आनंद कुमार जैन, बिनोद तलवंडीवाला, विजय अग्रवाल, संजय केजरीवाल, देवेन्द्र बेरीवाल, शिव कुमार भुवालका, विशाल अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल सहित सहयोगियों की प्रमुख भूमिका रही।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in