आईएसपी में माफिया की मनमानी नहीं चलने देंगे : शुभेंदु अधिकारी

आईएसपी में तृणमूल सिंडिकेट की कसी जायेगी नकले /सभा में उमड़ी लोगों की भीड़
आईएसपी में माफिया की मनमानी नहीं चलने देंगे  : शुभेंदु अधिकारी
Published on

आसनसोल / बर्नपुर : आसनसोल जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा बर्नपुर त्रिवेणी मोड़ पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में एक जनसभा आयोजित की गई। गौरतलब है कि यह जनसभा सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने, माफिया सरगनाओं और कांट्रैक्टर एसोसिएशन के हाथों से आधुनिकीकरण अनुदान की रक्षा करने के लिए आयोजित की गई थी। सभा को संबोधित करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सेल आईएसपी के डीआईसी से भाजपा के आठ प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और सेल इस्को स्टील प्लांट को केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए करोड़ों रुपये की राशि के बारे में बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्याता के अनुसार नौकरी देने को लेकर बात की।

सभा के दौरान विपक्ष पर साधा निशाना

शुभेंदु अधिकारी ने सभा में लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि वे सेल आईएसपी में तृणमूल सिंडिकेट का मनमाना राज चलने नहीं देंगे। एक तरफ कोयला और बालू पर तृणमूल का अवैध तरीके से कारोबार चल रहा है, दूसरी तरफ सेल आईएसपी के आधुनीकीकरण में तृणमूल माफिया अपनी आंख गड़ाये बैठे हैं। वह ऐसा नहीं चलने देंगे। उन्होंने जनता से स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज सेल आईएसपी में एक ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें सभी नौकरियां ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से तथा योग्यता के अनुसार देने की बात कही जायेगी और कोई भी यूनियन या अन्य ठेकेदार इसमें किसी प्रकार की धखलांदाजी नहीं कर सकेगा।

सभा में लोगों की रही उपस्थित

सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार, भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, अरिजित रॉय, केशव पोद्दार, अपूर्व हाजरा, शंपा रॉय, काकोली घोष, बप्पा चटर्जी, आशा शर्मा, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, रामानंद साह सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति के चुनाव में तृणमूल के 3 सदस्यों का मिला साथ

उपराष्ट्रपति के चुनाव में भी राष्ट्रपति के चुनाव की तरह विपक्ष का साथ एनडीए को मिला है। इतना ही नहीं, पूर्व की तरह ही इस बार भी तृणमूल कांग्रेस के 3 सदस्यों का साथ एनडीए को मिला है। समय आने पर उसका वे खुलासा करेंगे। उक्त बातें विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कही। वे आसनसोल में साउथ विधानसभा भाजपा कार्यालय में नरेंद्र कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर को शिकागो में आयोजित सम्मेलन में अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे विश्व में सनातन धर्का का डंका बजवा दिया था। ठीक इसी दिन नरेंद्र कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। पूरे राज्य में 43 अलग-अलग स्थानों पर इसका आयोजन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए लगभग 25 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकृत किया है। अलग-अलग जगहों पर विजेता टीम को 50 हजार, उपविजेता को 25 हजार नकद व ट्रॉफी पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा 2 बेस्ट टीम को भी 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इसका समापन 17 सितंबर को अर्थात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर होगा। आसनसोल में धादका के पोलेटेक्निक फुटबॉल मैदान में किया जायेगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in