तृणमूल के पूर्व विधायक को पुलिस ने फिर से लिया हिरासत में

जमीन कब्जाने का है आरोप
तृणमूल के पूर्व विधायक को पुलिस ने फिर से लिया हिरासत में
Published on: 

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बर्दवान : बर्दवान दक्षिण के पूर्व विधायक खोकन दास को जबरन जमीन कब्जाने के मामले में पुलिस ने फिर से दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया है। चार दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को उन्हें बर्दवान सीजेएम अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने सात दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। बर्दवान शहर के कांचनगर शांखारीपारा निवासी रथिंद्रनाथ चक्रवर्ती ने 7 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि खोकन दास और कुछ अन्य लोगों ने कांचनगर मौजा में उनकी और अन्य लोगों की जमीन जबरन कब्जा ली है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। पूर्व विधायक पहले से ही एक अन्य मामले में हुगली के सुधार गृह में बंद थे। जांच अधिकारी ने अदालत की अनुमति से वहां जाकर उनसे पूछताछ की और जमीन पर कब्जे में उनकी संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in