आम जनता को बढ़ावा देने के लिए ट्रेफिक पुलिस की बैठक

दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाने वाले राहवीर को मिलेगा पुरस्कार
आम जनता को बढ़ावा देने के लिए ट्रेफिक पुलिस की बैठक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड ऑफिस में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की राह वीर योजना के विषय पर एक बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि इस बैठक में 'राह वीर' योजना के बारे में जानकारी दी गई और योजना की मुख्य विशेषताओं व सुरक्षा उपायों, जैसे कि आर्थिक इनाम, कानूनी सुरक्षा, पहचान गुप्त रखने का अधिकार और अस्पताल के नियमों आदि पर चर्चा की गई। आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के ओसी चिरणजीव गुहा रॉय ने बताया कि इस योजना का मुख्य उदेश्य सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की तुरंत मदद करने के लिए आम जनता को बढ़ावा देना और समय पर इलाज सुनिश्चित करना है। इस मौके पर एसीपी ट्रेफिक हेडक्वार्टर विश्वजीत साहा, टीआई-2 राणा अंबिका दत्ता सहित आठ राह वीर मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in