

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में स्कूली बच्चों से भरी वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर दी। इस घटना में 3 बच्चों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये हैं। यह घटना बहरमपुर थाना क्षेत्र के कर्णसुवर्ण और गोविंदपुर स्टेशनों के बीच रेल गेट नंबर 24A/2 पर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।। सूत्रों के अनुसार, सुबह एक स्कूल वैन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। एक ट्रेन के गुजरने के बाद बंद रेल गेट को खोला गया था। जैसे ही गाड़ियां ट्रैक पार करने लगीं, अचानक दूसरी तरफ से तेज रफ्तार निमतीता-कटवा पैसेंजर ट्रेन आ गई और स्कूल वैन व साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और बच्चे उसमें फंस गए। इस दुर्घटना में 2 छात्रों समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गेटमैन की लापरवाही और उदासीनता के कारण गेट खुला था, जिससे यह हादसा हुआ। हावड़ा से 4 सीनियर अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इसी बीच गेटमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।