चुनाव को लेकर द ट्रू डेमोक्रेटिक अलायंस ने जारी की संकल्प पत्र

मिडटाउन क्लब चुनाव में पारदर्शिता की होगी पहल
चुनाव को लेकर द ट्रू डेमोक्रेटिक अलायंस ने जारी की संकल्प पत्र
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर मिडटाउन क्लब के 11 अगस्त को होने वाले वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर द ट्रू डेमोक्रेटिक अलायंस ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। गौरतलब है कि चुनाव के लिए खड़े उम्मीदवारों ने क्लब को आधुनिक, पारदर्शी और सदस्यों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने का वादा किया है। गठबंधन की ओर से जारी संकल्प पत्र में खेल, संस्कृति, स्वास्थ्य, मनोरंजन, डिजिटल सुविधा और परिवार-केंद्रित गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया है। मौके पर महासचिव पद के लिए खड़े बीओएफ (एसएमएस) पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य बर्नपुर मिडटाउन क्लब को शिल्पांचल का सबसे आधुनिक, पारदर्शी, परिवार-केंद्रित एवं प्रतिष्ठित क्लब बनाना है। हम क्लब को केवल एक भवन नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य और उनके परिवार के लिए सेकेण्ड होम के रूप में विकसित करेंगे, जहां संस्कृति, खेल, मनोरंजन, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द का समन्वय हो। आईएसपी प्रबंधन एवं सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग से क्लब का विस्तार किया जाएगा तथा भविष्य में अधिक से अधिक कर्मियों को सदस्यता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अन्य पदाधिकारी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोट देकर ऐसे उम्मीदवार को लायें जो एक मजबूत क्लब, मजबूत परिवार और मजबूत समाज का निर्माण करें। इस मौके पर पदों के लिए खड़े उपमहासचिव घनश्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक महापात्रा, खेल सचिव जय प्रकाश कोयरी, कल्चरल सचिव नवीन कुमार बाउरी, फूड एवं बेवरेज सचिव मधुरंजन कुमार, मनोरंजन सचिव ओम प्रकाश पासवान, लाइब्रेरी सचिव विष्णु मोहन प्रुस्टी, कमेटी सदस्य अनिल कुमार साव, भागवत कुमार, ललन यादव, नितिश कुमार, संतोष नत्थू पिंपलकर मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in