

सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल/ दुर्गापुर : जिला के औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार जिस प्रकार से गंभीर है उतनी गंभीरता पहले कभी नहीं देखी गयी। उक्त बातें साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SBFCI) के महासचिव जगदीश बागड़ी ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले एक या दो दशक में उद्योग को लेकर इतनी उच्च स्तरीय बैठक कभी देखने को नहीं मिली। बता दें कि जिला के औद्योगिक विकास को लेकर दुर्गापुर में एक उच्चस्तरीय बैठक की गई, जिसमें उद्योग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में जगदीश बागड़ी ने मंत्रियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। साथ ही जिला में कैसे औद्योगिक विकास होगा, इससे संबंधित कुछ सुझाव मंत्रियों को दिया। जगदीश बागड़ी ने कहा कि सरकार जिस प्रकार से उद्योगपतियों की बातों को सुन रही है, उससे औद्योगिक विकास होने की पूर्ण संभावना दिख रही है। उद्योगपति भी बंगाल में उद्योग लगाने के लिए तैयार हो रहे हैं। उद्योगपतियों का झुकाव बंगाल की तरफ होने से राज्य का औद्योगिक विकास अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उद्योगपतियों के सुझाव पर कार्य करने से व्यापक पैमाने पर निवेश बढ़ेगा। इस बैठक में राज्य के पीडब्ल्यूडी एवं पीएचई मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार, उद्योग एव वाणिज्य मंत्री तापस रॉय, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा, दुर्गापुर विधायक चंद्र शेखर बनर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।